अवैध संबंधों के चलते पीट पीटकर युवक की हत्या
- हत्या करके लाश नहर में फेंकी - चार युवक राउण्डअप
हनुमानगढ़। अवैध संबंधों के चलते एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सबूत नष्ट करने के लिए लाश को नहर में फैंक दिया, लेकिन नहर में पानी से आने से ठीक पहले पुलिस को सूचना मिलने पर शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में शामिल चार युवकों को राउण्डअप कर लिया है। घटना बीती रात गांव अराईवाली में हुई।
थाना प्रभारी अरूण चौधरी ने बताया कि मृतक 25 वर्षीय सुनील पुत्र बद्रीप्रसाद पूनियां निवासी अराईवाली था। बीती रात गांव जाखड़ावाली के निकट नहर से शव को बरामद करके सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील पूनियां बीती रात करीब नौ बजे अपने गांव में खेत से घर जा रहा था। रास्ते में उसके गांव के ही मुकेश नायक, मुकेश के भाई सुभाष नायक, मदन नायक व गांव 22 एनडीआर निवासी रमेश वाल्मीकि ने उसे पकड़ लिया और लाठियों से बुरी तरह से पीटा। बुरी तरह से घायल सुनील पूनियां सड़क पर गिर गया।
इसके बाद तीन युवकों नेे सुनील पूनियां को बाइक पर लाद लिया और पंडितावाली की तरफ जाखड़ावाली के निकट नहर पर ले गये। रास्ते में भी युवकों ने सुनील के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने गमच्छे से सुनील का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। सुनील पूनियां की लाश को खुर्दबुर्द करने के लिए आरोपियों ने लाश को नहर में फैंक दिया। नहर में कुछ देर बाद ही पानी आने वाला था। इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नहर में पानी आने से पहले शव को बरामद करके टाउन के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के चलते सुनील पूनियां की हत्या की गई है। किसी महिला के साथ सुनील पूनियां के अवैध संबंधों का पता चला है। आरोपी इन अवैध संबंधों का विरोध कर रहे थे। थाना प्रभारी पे बताया कि मृतक अविवाहित था। उसके पिता बद्रीप्रसाद की रिपोर्ट पर रमेश वाल्मीकि, मुकेश नायक, सुभाष नायक व मदन नायक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

No comments