Breaking News

मृतक ने पांच दिन पूर्व पुलिस को आगाह किया था, नहीं की सुनवाई

श्रीगंगानगर। मिर्जेवाला में पत्नी व दो युवकों के हाथों कत्ल कर दिए गये युवक जगदीश मेघवाल ने पांच दिन पूर्व पुलिस थाना व एसपी को ज्ञापन देकर अपनी जान का खतरा होने की आशंका से अवगत करवाया था, लेकिन  पुलिस ने गौर नहीं किया। मृतक के पिता गाकुलराम मेघवाल ने मीडिया को बताया कि उसके पुत्र जगदीश ने पुलिस को परिवाद देकर बताया था कि उसे अपनी पत्नी शकुंतला व पालाराम व श्रवणराम से जान का खतरा है। वह उसे मार सकते हैं। इस परिवाद पर पुलिस ने गौर नहीं किया और आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर दी।


No comments