उफ गर्मी : उबलने लगा छतों पर रखी टंकियों का पानी
- नहाना तो दूर, हाथ धोना भी मुश्किल
श्रीगंगानगर। चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और लू ने आम जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्मी इतनी अधिक है कि एयरकंडीशनर और कूलर ठंडक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
घरों की छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियों का पानी उबलने लगा है। पानी उबलने से नहाना तो दूर, हाथ धो पाना भी मुश्किल हो गया है।
बरसात नहीं होने के कारण प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके चलते घरों व प्रतिष्ठानों की दीवारें जहां तप रही हैं, वहीं टंकियों में भरा पानी भी उबाल खाने लगा है। दिन में इतना अधिक गर्म हो जाता है कि टंकी का पानी छू भी नहीं सकते। रात को देर तक गर्मी पडऩे से टंकियों का पानी इतना अधिक गर्म हो जाता है कि वह सुबह होने तक भी ठंडा नहीं हो पा रहा है।
सुबह जब स्कूल भेजने के लिए बच्चों को नहलाया जाता है तो बच्चे पानी गर्म होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में उस पानी से बच्चों को नहला पाना मुश्किल हो गया है। टॉयलेट में भी टंकियों का उबलता पानी पहुंच रहा है।
भीषण गर्मी से परेशान लोग अब जल्दी बरसात होने की दुआएं मांग रहे हैं। जब तक अच्छी बरसात नहीं हो जाती, तब तक गर्मी से राहत मिल पाना संभव नहीं होने वाला है।

No comments