रेहड़ी चालक को चाकू मारा
अनूपगढ़। सब्जी मंडी में आज दोपहर एक युवक ने सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति को चाकू मार दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना में रेहड़ी चालक राजेन्द्र घायल हो गया। उसने बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी की रेहड़ी लेकर खड़ा था। इस दौरान एक युवक उसके पास आया और नशीली गोलियां मिलने के बारे में पूछने लगा। उसने कहाकि वह सब्जी बेचता है। उसे नहीं पता कि गोलियां कौन बेचता है। इतनी बात सुनते ही अज्ञात युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया उसके गले में चाकू घुसेड़ दिया। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घायल के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस जा रही है।

No comments