Breaking News

नगर परिषद की छत पर लगी आग

श्रीगंगानगर। नगर परिषद में बुधवार को भूमि विक्रय शाखा की छत पर आग लग गई। दोपहर करीब पौने 12 बजे लगी मामूली आग को तुरन्त बुझा लिया गया।
बताया जा रहा है कि नगर परिषद परिसर में कमरा नम्बर 3 में लगे एसी का कम्प्रेशर छत पर लगा है। इसकी वायरींग में हीट के कारण सपार्किंग होने लगी। सपार्किंग से छत पर पड़े कचरे और सूखे पत्तों में आग लग गई। आग से धुंआ देख कर किसी ने शोर मचा दिया।
परिषद के कर्मचारियों ने छत पर जाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान अग्रि शमन दल ने मौके पर पहुंच कर फायर एक्सीक्यूटर से आग को पूरी तरह बुझा दिया।
जिस समय आग लगी उस वक्त कार्यवाहक आयुक्त मिलखराज चुघ कमरा नम्बर 3 में ही मौजूद थे।


No comments