Breaking News

नरेगा आयुक्त पीसी किशन श्रीगंगानगर पहुंचे, अधिकारियों की बैठक ली

- बीडीओ को दिए निर्देश, नरेगा बढ़ाई जाए
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर रह चुके व वर्तमान में नरेगा आयुक्त पीसी किशन आज श्रीगंगानगर पहुंचे। उन्होंने जिला परिषद में सभी विकास अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें निर्देश दिए कि जिले में नरेगा श्रमिकों को अधिक से अधिक काम दिया जाए। कोई भी पंचायत ऐसी न हो जिसमें नरेगा न चलती हो। उन्होंने कहा कि विकास अधिकारी की यह जिम्मेदार है कि वह अपनी पंचायत समिति के अधिनस्थ आने वाली ग्राम पंचायतों की जानकारी रखें और इन ग्राम पंचायतों में नरेगा के तहत कार्य हो रहा है और किन में नहीं। जहां नरेगा के कार्य नहीं हो रहे, वहां तुरंत प्रभाव से शुरू करवाए जाएं। इसके अलावा जिन पंचायत समितियों में नरेगा के भुगतान को लेकर आ रही समस्या के बारे में भी विकास अधिकारियों ने जानकारी दी। इस पर आयुक्त ने शीघ्र ही भुगतान देने के निर्देश दिए। नरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद सीईओ सौरभ स्वामी, नरेगा एक्सईएन, एईएन, विकास अधिकारी उपस्थित थे।


No comments