Breaking News

माउंट आबू में नहीं बिकेगी कांच की बीयर की बोतल

जयपुर। राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू में कांच की बीयर की बोतलों की बिक्री नहीं होगी। प्रशासन ने कांच की बोतलों के स्थान पर बीयर के कैन की बिक्री किए जाने का फैसला लिया है। यहां नक्की झील की पिछले दिनों सफाई की गई तो 40 हजार कांच की बीयर की बोतलें निकाली गईं।
इन बोतलों को 5 ट्रैक्टरों के माध्यम से बाहर फेंका गया। आबू क्षेत्र की पहाडिय़ों में जानवरों के लिए कांच की बीयर की बोतल खतरा बनी रहती है। झील में बोतलों के मिलने और जानवरों को होने वाले नुकसान को देखते हुए उपखंड अधिकारी रविद्र गोस्वामी ने आबकारी विभाग एवं शराब विक्रेताओं के साथ संवाद किया।
उन्हें क्षेत्र में बीयर के कैन की बिक्री करने के लिए राजी किया। गोस्वामी ने बताया कि लोग कांच की बीयर की बोतलों का उपयोग कर फेंक देते हैं, जिनके कारण माउंट आबू में जंगली जानवरों के चोट लग जाती है। खाली बोतलें फेंकने से प्रदूषण भी फैलता है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कांच की बीयर की बोतलों का उपयोग बंद करने को लेकर तय किया गया है।


No comments