मामूली बरसात से नालियां ओवरफ्लो
अगर भारी बरसात हुई तो क्या होगा
श्रीगंगानगर। बीती आधी रात के बाद हुई मामूली बरसात भी शहर के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। कुछ स्थानों पर बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गईं। इससे यह भी साबित हो गया कि नगर परिषद के लिए जिला कलेक्टर के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते। अब यदि मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हो गई तो भारी बरसात के बाद शहर के हालात का सहज ही अन्दाजा लगाया जा सकता है।
जिला कलेक्टर प्रत्येक सप्ताह की बैठक में नगर परिषद को समय रहते जल निकासी व्यवस्था में सुधार और वर्षा जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए कहते रहे हैं। परन्तु उनके निर्देशों का असर नगर परिषद प्रशासन पर दिखाई नहीं दे रहा। शुक्रवार को बरसात के बाद गोदारा कॉलेज के सामने नाली ओवरफ्लो हो गई। दोपहर तक यहां से पानी की निकासी नहीं हुई। इसी तरह पुरानी आबादी की कुछ नालियां, रविन्द्रपथ की नाली, ब्लॉक एरिया, सेतिया कॉलोनी, हरदीपसिंह कॉलोनी में भी नालियां ओवरफ्लो दिखाई दीं।

No comments