खराब मौसम के कारण आज रोकी गई अमरनाथ यात्रा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण आज यानी शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है. श्रीनगर सहित कुछ हिस्सों में सुबह से ही खराब मौसम बना हुआ है. खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी द्रास नहीं जा पाएंगे।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग हाईवे के पास आईईडी की सूचना मिलने के बाद भी अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी. सुरक्षा बलों को मीर बाजार में आईईडी के होने का संदेह था, जिसके बाद यात्रा रोकी गई. वहीं आज खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को रोका गया है।

No comments