Breaking News

रोडवेज कर्मचारियों ने लगाया धरना

श्रीगंगानगर। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन से जुड़े रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के लिए बुधवार को धरना लगाया। शिव चौक के पास स्थित रोडवेज डिपो के बाहर लगाये धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान हुई सभा में कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंधन पर पूर्व में हुए समझौते और विभागीय नियमों, आदेशों की पालना नहीं करने का आरोप लगाया है।
रोडवेज कर्मचारियों की तरफ से मुख्य आगार प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में चालकों-परचिालकों को साप्ताहिक अवकाश, कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन भुगतान करने सहित चालकों परिचालकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।


No comments