माही गिल का खुलासा लिव इन रिलेशनशिप में हूं, एक बेटी भी है
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं और उनकी एक ढाई साल की बेटी भी है। 'साहेब बीवी और गुलाम और 'नॉट ए लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं माही ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया। माही ने बताया कि वह लंबे वक्त से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं और उनकी एक बेटी भी है। माही डेक्कन क्रोनिकल से अपनी आने वाली फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज को लेकर बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी रिलेशनशिप और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। माही ने कहा, मैं शादीशुदा नहीं हूं। लेकिन मेरा एक बॉयफ्रेंड है। माही ने बताया, हम जल्द शादी करेंगे, लेकिन शादी करने और नहीं करने से हमारे रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ता है।

No comments