हनी सिंह को नए गीत मखना पर नोटिस, महिलाओं को लेकर भद्दे शब्दों का आरोप
नई दिल्ली। मशहूर रैपर हनी सिंह को पंजाब राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने हनी सिंह को उनके नए गीत 'मखना में महिलाओं को लेकर इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों को लेकर नोटिस जारी किया है। गीतों में महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर हनी सिंह अक्सर निशाने पर रहते हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के मुताबिक, इस गीत में हनी सिंह ने खुद को 'वूमेनाइजर बताते हुए महिलाओं और उनके चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। इसी वजह से हनी सिंह को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।

No comments