गोगामेड़ी में पिछले साल करीब दो करोड़ रुपए का चढ़ावा
श्रद्धालुओं ने चढ़ाया पांच किलो सोना, सात किलो चांदी
श्रीगंगानगर। गोगामेड़ी मेले के दौरान गोगाजी मंदिर में पिछले साल श्रद्धालुओं ने करीब दो करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने पांच किलो से अधिक सोना और सात किलो से अधिक चांदी का भी चढ़ावे के रूप मेंं चढ़ाई।
शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने देवस्थान मंत्री की ओर से जवाब देते हुए गुरुवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
उन्होंने विधायक बलवान पूनियां के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि राजकीय आत्म निर्भर मंदिर श्री गोगाजी गोगामेडी में मेला भरने के दौरान मेला अवधि वर्ष 2018 में गल्लों व रसीदों से चढ़ावे के रूप में 1 करोड़ 95 लाख 39 हजार 489 रुपए, सोना 5 किलो 90 ग्राम एवं चांदी 7 किलो 172 ग्राम प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में मेले के अलावा शेष 11 माह में भेंट, गल्लों व रसीदों से चढ़ावे के रूप में राशि रुपए 97 लाख 99 हजार 884 रुपए एवं चांदी 4 हजार 327 ग्राम प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि भादरा के गोगामेड़ी मंदिर के लिए पाइप लाइन डलवाने और शौचालय निर्माण कार्य का परीक्षण करवाकर आवश्यकता के अनुसार जो भी एस्टीमेट बनेगा उसे स्वीकृत करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

No comments