मां-बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार
पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
हनुमानगढ़। नोहर कस्बे में घर में बने कुंंड में डूबने से मारी गई दो मासूम बेटियों व उसकी मां के शवों का पोस्टमार्टम करवाने से परिजनों ने इंकार कर दिया है। पीहर पक्ष के लोग पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
पुलिस के अनुसार गुरूवार को वार्ड नम्बर 6 में घर में बने कुंड में डूबन से 25 वर्षीय मीरा देवी, उसकी मासूम बेटियां भावना व दीपिका की मौत हो गई थी।
पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर नोहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बीती रात मृतका मीरा के पिता ओमप्रकाश जाट निवासी चैनपुरा की रिपोर्ट पर मृतका के पति रोहताश पुत्र रामलाल कड़वासरा निवासी वार्ड नम्बर 6, देवर हनुमान प्रसाद व सास नोरा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की जांच रावतसर सीओ दुर्गपाल सिंह राजपुरोहित को सौंपी गई है।
इधर आज सुबह पीहर पक्ष के लोग बड़ी संख्या में नोहर पुलिस थाना में एकत्रित हो गये। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहाकि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह पोस्टमार्टम करवाने की इजाजत नहीं देंगे।
सीओ दुर्गपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष के लोगों से समझाइश की जा रही है। यह लोग अभी थाने में आपस में बाचतीत कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की स्थिति में होगी।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी मृतका के पीहर पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments