Breaking News

जहरीले पानी के मुद्दे पर चर्चा

श्रीकरणपुर। पंजाब से आ रहे केमिकल युक्त जहरीले पानी के मसले पर आमजन की बैठक शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने कहा कि पंजाब से आ रहे केमिकल युक्त जहरीले पानी के खिलाफ आमजन को एकजुट होकर लडऩे की जरूरत है। इसके लिए जनजाग्रति यात्रा की शुरुआत की गई है, जो पूरे जिले के गांव-गांव शहर शहर जाकर आमजन को जागृत करेगी। इसके बाद 9 अगस्त को गंगानगर जिला कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव का कार्यक्रम हैं। बैठक में पूर्व सरपंच हरदीप सिंह बंब,जीत सिंह, मनीराम, एसएफआई के जिला महासचिव  मुकेश मोहनपुरिया, मक्खन सिंह, अदेव सिंह आदि मौजूद थे।

No comments