हत्याकांड का खुलासा शीघ्र, तीन जने राउण्डअप
श्रीकरणपुर। गांव 24 ओ भुट्टीवाला में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने तीन युवकों को राउण्डअप करके पूछताछ शुरू कर दी है। शाम तक पुलिस कोई खुलासा करने की स्थिति में होगी।
जानकारी के अनुसार गांव 24 ओ भुट्टीवाला में अज्ञात लोगों ने महेन्द्र सिंह उर्फ मेहना सिंह की हत्या कर दी। दो दिन पूर्व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया था, लेकिन फिर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण शव को लेकर करणपुर के लिए रवाना हो गये। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने शव लेकर आ रहे लोगों को रड़ेवाला रोड पर रोक लिया। इसके बाद लोग यहीं शव के साथ धरने पर बैठ गये।
दबाव में आई पुलिस ने हत्यारों को पकडऩे के लिए दो दिन का समय मांगा। इस मामले को लेकर रविवार को हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गये थे। वहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना प्रभारी राजकुमार राजोरा ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर की जांच पड़ताल के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने तीन युवकों को राउण्डअप करके पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। शाम तक कुछ बताने की स्थिति में होंगे।

No comments