जयपुर पहुंचाया वार्ड प्रस्तावों का पुलिंदा
- उच्च् न्यायालय के निर्णय के बाद पूरी होगी प्रक्रिया
श्रीगंगानगर। नगर परिषद क्षेत्र में वार्डों के पुनर्सीमांकन प्रस्ताव एवं आपत्तियों के निस्तारण की फाइलों का पुलिन्दा सोमवार को डीएलबी में जमा करवा दिया गया।
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ जांदू ने जयपुर में ये फाइलें जमा करवाई। उन्होंने बताया कि नगर परिषद सीमा में बिना परिवर्तन किए वार्डों की संख्या 50 से बढ़ा कर 65 करने के प्रस्तावों पर 15 जुलाई तक 173 आपत्तियां दर्ज हुई थी। इन आपत्तियों पर टिप्पणियों का कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया था।
आयुक्त के आदेश पर प्रस्ताव मय आपत्ति व टिप्पणियों के डीएलबी में जमा करवा दिए हैं। अब इन पर अंतिम निर्णय सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि वार्ड सीमांकन प्रक्रिया को लेकर एक याचिका उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर आज सुनवाई निर्धारित है। न्यायालय का निर्णय या आदेश आने पर ही सरकार कोई आगामी कार्यवाही करेगी।

No comments