हनुमानगढ़ के युवक ने किया बड़े भाई की सास के साथ खुदकुशी का प्रयास
- 25 वर्षीय युवक के भाई की 42 वर्षीय सास से प्रेम संबंधों का परिणाम
अग्रोहा/हनुमानगढ़। यहां के 25 वर्षीय युवक ने प्रेम संबंधों के कारण अपने भाई की 42 वर्षीय सास के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को परिजनों ने गंभीर हालात में हरियाणा के भूना के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
अग्रोहा अस्पताल में उपचाराधीन युवक के भाई ने बताया कि साल भर पहले उसके भाई की शादी जयपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी पत्नी के साथ कहासुनी शुरू हो गई। उसकी पत्नी अपने मायके जयपुर जाकर रहने लगी। तब से उसका भाई परेशान सा रहने लगा था। तब उसने अपने भाई को काम करने के लिए अपनेे ससुराल मकराना भेज दिया।
वहां भाई कई दिन तक रहा। बताया जा रहा है कि वहां कई दिन रहने के कारण उसके अपनी भाई की 42 वर्षीय सास से प्रेम संबंध बन गए। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। गांव वालों को इसकी भनक लगी तो उनका विरोध होने लगा। इससे तंग होकर दोनों अपने रिश्तेदारी के गांव मौची चौबारा आ गए।
मौची चौबारा में रुकने की भनक जब परिजनों को लगी तो वे वहां पहुंच गए और दोनों को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने साथ चलने के लिए मना कर दिया। उनका कहना था कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के मेडिसन इंचार्ज डॉ. कमल मेहता का कहना है कि दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

No comments