शहर से लापता दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर व पुरानी आबादी पुलिस थाना क्षेत्र से लापता दोनों बच्चों का आज दोपहर तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस बच्चों को तलाश करने का दावा कर रही है।
पुरानी आबादी पुलिस के अनुसार देवनगर निवासी अजीत सिंह पुत्र तूफान सिंह का दस वर्षीय भतीजा कहीं चला गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर बच्चे को बहला कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
इधर जवाहरनगर पुलिस ने बताया िक साधुवाली में बावरियों की ढाणी में रहने वाले गुरचरण सिंह पुत्र जमीत सिंह का 14 वर्षीय बेटा कहीं लापता हो गया। मुकदमा दर्ज करके बच्चे की तलाश करवाई जा रही है।

No comments