सीएमएचओ पद को लेकर विवाद और यथास्थिति
- कल जोधपुर उच्च् न्यायालय में प्रस्तावित है सुनवाई
श्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग में सीएमएचओ पद को लेकर विवाद और यथास्थिति बरकरार है। सीएमएचओ पद के लिए डॉ. नरेश बंसल और डॉ. गिरधारीलाल मेहरड़ा आज भी अपने-अपने दावे पर कायम रहे। हालांकि डॉ. बंसल मंगलवार को भी अवकाश पर रहे, जिसके चलते आज भी डॉ. मेहरड़ा ने ऑफिस में बैठकर कामकाज निपटाया।
मौजूदा विवाद के बीच 24 जुलाई को जोधपुर उच्च न्यायालय में सुनवाई प्रस्तावित है। सुनवाई के बाद इस मामले में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। सम्पर्क करने पर डॉ. मेहरड़ा ने बताया कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है। मामला जोधपुर उच्च न्यायालय में प्रस्तावित है। इसके तहत बुधवार को सुनवाई होगी। प्रकरण से संबंधित दस्तावेज भिजवाए जा चुके हैं। उनकी ओर से अधिवक्ता न्यायालय में पैरवी करेगा। वहीं डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि वे आज भी अवकाश पर हैं। डॉ. गिरधारीलाल मेहरड़ा से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। सरकार से सिद्धांत की लड़ाई है।

No comments