Breaking News

पीजी व फोटो स्टूडियो का धंधा छोड़ कर नशे का कारोबार

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी पुलिस की गिरफ्त में आये नशीली दवाईयों के दोनों तस्कर पहले कोई और ही धंधा करते थे। एक युवक शहर में पीजी चलाता था, जबकि दूसरा फोटोग्राफी का काम करता था। दोनों ने कम समय में अच्छा पैसा कमाने के लिए नशीली दवाईयों की तस्करी करना शुरू कर दिया। दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जा रहा है।
पुरानी आबादी पुलिस थाना प्रभारी दिगपाल सिंह चारण ने बताया कि बीती रात कुंज विहार द्वितीय में नहर के निकट अमन पुत्र पे्रमराज जाट निवासी मुकलावा हाल निवासी एलआईसी कॉलोनी श्रीगंगानगर व रायसिंहनगर तहसील के गांव कीकरवाली निवासी देवकरण पुत्र जगदीश को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 3 हजार 750 नशीली गोलियां बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अमन जाट पहले श्रीगंगानगर में पीजी चलाता था। इसमें घाटा लगने पर उसने नशीली दवाईयों की तस्करी करने की राह चुन ली। ऐसे ही देवकरण फोटो स्टूडियो चलाता था, लेकिन धंधा मंदा होने पर उसने नशीली दवाईयों की तस्करी शुरू कर दी। देवकरण  श्रीगंगानगर में अमन जाट से नशीली दवाईयों की सप्लाई लेने आया था।
पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। मुकदमे की जांच सदर पुलिस थाना के एसआई संदीप जाखड़ को सौंपी गई है। जांच अधिकारी आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त कर रहे हैं।


No comments