आरएएस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या
- तीन-चार दिनों से तनाव में था
सूरतगढ़। आरएएस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने बीती रात अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। सिटी पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। छात्र तीन-चार दिनों से मानसिक तनाव झेल रहा था।
हवलदार सुखवीर सिंह ने बताया कि मृतक 21 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र शैतान सिंह निवासी जाखळ सांचौर था। वह अपने अपने रिश्तेदारों के युवकों के साथ वार्ड नम्बर 2 में सतीश भारद्वाज के मकान में किराये पर रहता था और भाटिया आश्रम में आरएएस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। साथी छात्र किसी शादी समारोह में विवाह में गये थे। पीछे कमरे में अनिल व एक छात्र और था। बीती रात करीब आठ बजे साथी छात्र कमरे में आया तो दरवाजा बंद था। कई देर तक दरवाजा खटखटाने के बाजवूद कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। हवलदार ने बताया कि आज सुबह मृतक के परिजन सूरतगढ़ पहुंच गये थे। मृतक के चाचा सोहनलाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। साथी छात्र ने बताया कि अनिल तीन-चार दिनों से चुपचाप रहता था। वह कोचिंग लेने आश्रम में भी नहीं जा रहा था। परिवार में शादी होने पर दूसरे छात्र चले गये, लेकिन अनिल को उसके पिता ने शादी में आने से इंकार कर दिया। उसे कहाकि वह सूरतगढ़ में ही रहे और पढ़ाई कर ले। आशंका है कि उसी बात को लेकर अनिल डिपे्रशन में चला गया और उसने आत्महत्या कर ली। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

No comments