Breaking News

डिग्गी में डूबने से युवक की मौत

श्रीगंगानगर। चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नेतेवाला में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना बीती रात किसी समय की है।
थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि मृतक 33 वर्षीय महेन्द्र नाथ था। महेन्द्र नाथ व उसका भाई परिवार सहित खेत में रहते हैं। आज सुबह परिवार के लोग नींद से जागे तो खेत में बनी डिग्गी में महेन्द्रनाथ का शव दिखाई दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजनों ने महेन्द्रनाथ का शव बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक देर हा चुकी थी। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि महेन्द्रनाथ को मिर्गी के दौरे आते थे। ऐसे में वह डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था।


No comments