सोलर प्लांट की अतिरिक्त बिजली उपभोक्ता निगम को दे सकते हैं
- जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जिन भी व्यक्तियों ने अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कर रखे हैं और इस प्लांट के जरिए घरेलू उपयोग के अलावा विद्युत बचती है तो यह विद्युत निगम को दी जा सकती है।
इसके लिए सम्बंधित उपभोक्ता विद्युत निगम के अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। इस विद्युत के बदले निगम उतना बिल कम करके भेजेगा। इससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
जिला कलेक्टर नकाते आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्युत को बचाना हर उपभोक्ता का दायित्व है। इस मौके पर उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि कहीं भी यदि पेयजल संकट की समस्या आ रही है तो उसका त्वरित गति से निस्तारण करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments