Breaking News

करंट से बालिका की मौत

पदमपुर। वार्ड नम्बर 8 में आज दोपहर घर में करंट लगने से एक बालिका की मौत हो गई। परिजन बालिका को लेकर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका 11 वर्षीय प्रीति पुत्री राजपाल निवासी वार्ड नम्बर 8 थी। प्रीति अपने घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह घर में लगी पानी की मोटर पर गिर गई। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की सूचना होने से इंकार किया है।


No comments