झुंझुनूं के विवेक कुमार बने पीएम मोदी के निजी सचिव
नई दिल्ली। राजस्थान के झुंझुनू जिले के आईएफएस विवेक कुमार को प्रधानमंत्री का निजी सचिव बनाया गया है. वह झुंझुनू जिले के बहादुरवास गांव के रहने वाले हैं. विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बनाए जाने के बाद बहादुर वास गांव सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है. वे वर्ष 2004 में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी चुने गए।
46 साल के विवेक कुमार भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं. उनके पिता राधाकिशन जानू रेलवे पुलिस में थे और इसी कारण वे राजस्थान के कई जिलों में पोस्टेड थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए भरतपुर पुलिस लाइन में उनका निधन हो गया था।
विवेक ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की है. पहले प्रयास में ही वह 2004 में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी चुने गए. पहली पोस्टिंग उनकी रूस में हुई. इसके बाद वे आस्ट्रेलिया में भी रहे. 2014 में विवेक कुमार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पीएमओ में डिप्टी डायरेक्टर डिफेंस के पद पर नियुक्त किए गए थे. इसके बाद से विदेश संबंधी मामलों का काम देख रहे थे. मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से विवेक कुमार पीएमओ में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विवेक के पिता राधा किशन जानू की प्रतिमा भी गांव में लगाई गई है. उनके परिजनों का तो खुशी का ठिकाना नहीं है. विवेक कुमार के परिजनों ने बताया कि यह गांव के लिए गर्व करने वाली बात है कि उनके लाडले को प्रधानमंत्री का निजी सचिव बनाया गया है. वहीं बुजुर्गों ने भी इसे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि गांव और झुंझुनू जिले के लिए गौरव की बात है कि छोटे से गांव बहादुरवास का बेटा प्रधानमंत्री के निजी सचिव बनाए गए हैं।

No comments