गाड़ी नील गाय से टकराई, वृद्धा की मौत
- परिवार के आधा दर्जन सदस्य घायल
हनुमानगढ़। भिरानी-भादरा मार्ग पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि परिवार के आधा दर्जन सदस्य घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यह परिवार हरियाणा जा रहा था।
भिरानी पुलिस के अनुसार हादसे में 70 वर्षीय लाली देवी पत्नी रामचन्द्र यादव निवासी गांव गोकलगढ़ पुलिस थाना सदर रेवाड़ी हरियाणा की मौत हो गई। हादसे में मृतका का पति रामचन्द्र, पुत्र नरेन्द्र यादव, पुत्रवधु, पोता आशीष-अभिषेक व रिश्तेदार सुरेश घायल हो गये। घायलों को भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मृतका के पुत्र नरेन्द्र यादव की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। नरेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाड़ी लेकर भादरा-भिरानी मार्ग से हरियाणा जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी के आगे अचानक नील गाय आने पर वह नियन्त्रिण खो बैठा और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसकी मां की मौत हो गई, जबकि वह सभी लोग घायल हो गये।

No comments