Breaking News

पानी की मांग, सूरतगढ़ एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

- जन संघर्ष समिति के नेताओं ने की सभा
श्रीगंगानगर। जन संघर्ष समिति के तत्वावधान में जहरीले पानी की रोकथाम, शुद्ध पेयजल व पूरा सिंचाई पानी देने, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर गुरूवार को सूरतगढ़ एसडीएम कार्यालय पर किसानों ने प्रदर्शन किया। पूर्व में यहां के नेताओं ने जन जागृति यात्रा के तहत लोगों से सम्पर्क किया था।
काफी संख्या में जुटे लोगों ने कहा कि जहरीला पानी बंद होना चाहिए। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य श्योपतराम मेघवाल, जनता मोर्चा के संयोजक ओम राजपुरोहित, किसान सभा के रविन्द्र तरखान सहित अनेक नेताओं ने कहा कि पंजाब के शहरों का सीवरेजयुक्त पानी सतलुज नदी में डाला रहा है और यही पानी गंगनहर में आता है। जिससे इस क्षेत्र के लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। सरकारें कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। इसके अलावा गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। अधिकांश वाटरवक्सों की फिल्टर खराब पड़े हैं।
उनमें लाल दवा व फिटकरी नहीं डाली जा रही। नेताओं ने कहा कि 9 अगस्त को इस मामले में कलेक्ट्रेट पर पड़ाव डाला जाएगा। किसानों ने एसडीएम सूरतगढ़ को ज्ञापन देकर समस्याओं को हल करने की मांग की।


No comments