बड़ी मुश्किल से मिला छुटकारा किन्नरों से
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी पुलिस थाने से मोती पैलेस को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक होटल के मालिक को किन्नरों से बड़ी मुश्किल से छुटकारा मिला। होटल खोलने पर बधाई की रकम का विवाद सड़क पर आ गया। आक्रोशित किन्नर निर्वस्त्र हो गई। ऐसे में होटल मालिक ने बधाई की रकम देकर हाथ जोड़े और अपनी इज्जत बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस होटल में किन्नर आये और होटल खोलने की बधाई के रूप में 11 हजार रुपए मांगे। मैनेजर ने होटल मालिक को मौके पर बुला लिया। होटल मालिक ने बधाई की रकम अधिक होने पर देने में असमर्थता जताई, तो विवाद हो गया।
दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती गई। होटल मालिक भी जिद्दी था। उसने भी 11 हजार रुपए की रकम देने से इंकार कर दिया। इस पर एक किन्नर ने होटल के बाहर आकर कपड़े उतार दिए। ऐसे में वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद कर लिया।
होटल के बाहर तमाशा होने पर होटल मालिक ने 5100 रुपए देकर पीछा छुड़वाया। यह मामला मार्केट में आज चर्चा का विषय बना हुआ था।

No comments