Breaking News

श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

- राजस्थान में मानसून का शानदार प्रवेश
श्रीगंगानगर/ जयपुर। राजस्थान में मानसून का शानदार प्रवेश हो चुका है। राज्य के कई हिस्सों में जोरदार वर्षा से मौसम सुहावना बना हुआ है। डूंगरपुर और बांसवाडा के रास्ते मानसून ने प्रवेश किया और यहां अच्छी बारिश हो रही है।
राजधानी जयपुर में बारिश होने में अभी दो या तीन दिन लग सकते हैं। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में चूरू, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर की रफतार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा अजमेर, अलवर, दौसा, जयपुर, झुंझनूं, सीकर, सिरोही, भरतपुर, भीलवाड़ा चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, करौली, बूंदी, धौलपुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।


No comments