Breaking News

इंग्लैंड को हरा अमेरिका लगातार तीसरी बार फाइनल में

फ्रांस। अमेरिका ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मंगलवार देर रात यहां इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका लगातार तीसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार उसने खिताब अपने नाम किया था।  मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें पहला गोल अमेरिका की तरफ से किया गया। 10वें मिनट में अमेरिका ने शानदार मूव बनाया और क्रिस्टियन प्रेस ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछडऩे के बाद इंग्लैंड ने जल्द ही वापसी की। 19वें मिनट में एलेन व्हाइट ने गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी।  पहला हाफ समाप्त होने से पहले स्टार खिलाड़ी एलेक्स मॉर्गन ने अमेरिका को एक बार फिर आगे कर दिया। उन्होंने 31वें मिनट में हेडर के जरिए गोल किया। दूसरा हाफ बेहद रामांचक रहा। व्हाइट ने गेंद को गोल में डाला, लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद रैफरी ने उसे ऑफ साइड करार दिया।

No comments