पाकिस्तान का सेमीफाइल का सफर लगभग खत्म, चमत्कार से ही बनेगी बात
नई दिल्ली। बुधवार को मेजबान इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के बीच मैच पर पाकिस्तान की नजरें लगी हुईं थीं। मेजबान टीम ने कीवी टीम को हराकर आराम से सेमीफाइनल में पहुंच गई और पाकिस्तान का सेमी में पहुंचने का सारा समीकरण ही लगभग खत्म हो गया। न्यू जीलैंड का भी चौथी टीम के रूप में अंतिम चार में पहुंचना तय ही है क्योंकि पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कुछ ऐसा करना होगा जो विश्व क्रिकेट के इतिहास में अभीतक हुआ ही नहीं है। इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब पाकिस्तान की टीम इस टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में सिर्फ चमात्कार से ही पहुंच सकती है। खेल के दृष्टिकोण से उसका क्वॉलिफाइ करना नामुमकिन है। सबसे पहले उसे इस मैच में टॉस जीतने की दरकार होगी। वह अगर इस मैच में पहले बैटिंग करती है, तब जाकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी आस थोड़ी बहुत देर और जीवित रह पाएगी।

No comments