किसान की संदिग्ध मौत
- खेत में रखवाली करने गया था, सुबह लाश मिली
जैतसर। रघुनाथपुरा ढाणी में स्थित खेत में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान मानसिक रूप से परेशान था। बीती रात खेत में रखवाली करने गया था। आज सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बैंक के कर्ज को लेकर परेशान बताया जाता था।
एएसआई रामेश्वर ने बताया कि मृतक 40 वर्षीय नेतराम नाथ निवासी 4 बीकेएस रघुनाथपुरा ढाणी था। उसके भाई देवीलाल ने रिपोर्ट दी कि नेतराम नाथ कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीती रात वह खेत में रखवाली करने गया था। आज सुबह देर तक वापिस नहीं आया, तो वह खेत में पहुंचा, तो नेतराम नाथ मृत पड़ा था। उसके भाई पर कर्ज था।
एएसआई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है, लेकिन उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारण पता चल पायेंगे। लाश के पास केवल पानी का एक कैम्पर पड़ा था। मुंह में झाग आये हुए थे।
कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने जैसी कोई बात पता नहीं चली। उधर ग्रामीणों ने बताया कि नेतराम नाथ पर बैंक का कर्जा था। बैंक ने कई बार नेतराम नाथ को नोटिस भी जारी किए थे।

No comments