Breaking News

वलर््ड कप मैच में घुसा नग्न व्यक्ति, पिच पर किया डांस और दिखाए करतब

नई दिल्ली। क्रिकेट वलर््ड कप 2019 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच में घुसपैठ हो गई जिसकी वजह से 5 मिनट तक मुकाबला रोकना पड़ा. चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए मैच में एक स्ट्रीकर (नग्न) व्यक्ति न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान पिच पर आ गया. मैदान में आने के बाद वह पिच पर घुमने लगा और उसने कई करतब दिखाए. यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में हुई. वह व्यक्ति चौका लगने का फायदा उठाते हुए मैदान में घुस गया और वहां कुछ देर तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराता रहा. उस व्यक्ति ने पिच पर समरसॉल्ट किया, कुछ देर मैदान पर दौड़ लगाई और जब सिक्योरिटी स्टाफ मैदान में आया तो उसने उन्हें काफी छकाया. इस दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम व मिचेल सैंटनर और इंग्लैंड के खिलाड़ी स्ट्रीकर की गतिविधियों को देखते रहे. अंत में सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे व्यक्ति को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए.

No comments