पदस्थापन के लिए अधिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग
- इच्छित स्थान चयन का मिला अवसर
श्रीगंगानगर। अधिशेष शिक्षकों के पदस्थापन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को काउंसलिंग रखी गई। एक निजी महाविद्यालय में हुई काउंसलिंग के लिए 166 शिक्षकों को बुलाया गया था। प्रबोधक, प्रबोधक शारीरिक शिक्षक, लेवल टू के हिन्दी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी व उर्दू विषय के शिक्षक उपस्थित हुए।
प्रात: आठ बजे से पंजीयन के बाद 11 बजे काउंसलिंग शुरू की गई। जिला शिक्षा अधिकारी दयाचन्द बंसल, प्रधानाध्यापक अनिल स्वामी, सीबीओ कश्मीरी लाल, एसीबीओ सूरतगढ़ सहित कई अधिकारियों की देखरेख में शिक्षकों के उपलब्ध रिक्त स्थान वाले स्कूलों का चयन करने का अवसर काउंसलिंग में दिया गया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के सुरेन्द्र टोकसिया, भूपसिंह कूकणा, राधेश्याम यादव, सुभाष सहारण आदि पदाधिकारी शिक्षकों के सहयोग के लिए उपस्थित थे।

No comments