32 किलो पोस्त सहित युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को एक युवक को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव ढिलकी जाटान में मांगेराम पुत्र दासराम उर्फ रामदास वाल्मीकि को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 32 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच भादरा पुलिस थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
टीम में एसएचओ के साथ हैड कांस्टेबल अक्षय, राजेश, कांस्टेबल सुभाष, दिनेश, व चालक जयप्रकाश शामिल थे। आरोपी को दोपहर बाद अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त किया जायेगा।

No comments