Breaking News

उप नगर नियोजक मनीष कुमार का तबादला

- बीकानेर के उप नगर नियोजक को किया एपीओ
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर श्रीगंगानगर के उप नगर नियोजक मनीष कुमार का तबादला बीकानेर में कर दिया है। उन्हें टाउन प्लानिंग विभाग बीकानेर में नियुक्ति दी गई है।नगरीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव मगनलाल जोशी ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार बीकानेर के उप नगर नियोजक भूपेन्द्र कुमार को एपीओ कर दिया गया है। चूरू के उप नगर नियोजक केके जांगिड़ को बीकानेर में टाउन प्लानिग विभाग में रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।


No comments