डीटीओ ने सीज की 20 बालवाहिनियां तो दौड़े चले आये स्कूल संचालक
- बस आप्रेटरों से करवाया प्रदर्शन, दिया शपथपत्र
श्रीगंगागनर। जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार सुबह अभियान चलाकर बालवाहिनियों की जांच की। जांच के दौरान नियमों के विपरीत चलाये जा रहे 20 वाहनों को सीज कर लिया गया। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकोंं में हड़कम्प मच गया और वे बस ऑप्रेटरों को ढाल बनाकर जिला परिवहन अधिकारी पर ही नाहक परेशान करने का आरोप लगाने लगे। इस पर जिला परिवहन अधिकारी ने ग्रीष्मावकाश से पहले और छुट्टियों के दौरान सभी स्कूल संचालकों को बालवाहिनी की जांच करवाकर एनओसी लेने के लिए निदेशक व जिला कलेक्टर के आदेशों का आईना दिखाया तो सभी गिड़गिड़ाने लगे।
डीटीओ की फटकार के बाद स्कूल संचालकों ने 10 दिन में बालवाहिनियों की जांच करवा कर विभाग से अनापत्ति पत्र जारी करवा लेने का शपथ पत्र देकर पीछा छुड़ाया। इससे पहले बस ऑप्रेटरों ने ज्ञापन देते हुए स्कूलों को अनुबंध के आधार पर वाहन उपलब्ध कराने का हवाला दिया। ज्ञापन के जरिए एक माह की मोहलत वाहनों की फिटनेस आदि के लिए मांगी। इसे डीटीओ सुमन डेलू ने अस्वीकार कर दिया। ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार, बलिहार, जंगसीर, मनोज, गुरजिन्दर, परगट सिंह आदि आप्रेटर शामिल थे।

No comments