Breaking News

लव-रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस से भरी है सलमान की 'भारतÓ

- जीआरजी गणेश सिनेमा में चल रहा सफल प्रदर्शन
श्रीगंगानगर। सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारतÓ यहां के जीआरजी गणेश सिनेमा में आ चुकी है। मल्टीस्टारर फिल्म देखने के लिए पहले ही शो से दर्शक सिनेमा हाल पहुंच रहे हैं।
फिल्म में सलमान खान भारत नाम के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कैटरीना, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी हैं। फिल्म की कहानी भारत के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी की शुरुआत भारत की जवानी से बुढ़ापे तक दिखाई गई है जिसमें उसकी जिंदगी कई रंग बदलती है। फिल्म में सुनील ग्रोवर सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका में हैं। आधे से ज्यादा फिल्म साल 1947 के फ्लैशबैक में दिखाई गई है। फिल्म में लव, कॉमेडी और सस्पेंस दर्शकों को सीट से बांधे रखने वाला है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, सतीश कौशिक, जैकी श्रॉफ,सोनाली कुलकर्णी, मुस्ताक खान, नोरा फतेही, वरुण धवन ने अभिनय किया है।  डायरेक्टर अब्बास अली जफर हैं।


No comments