श्यामनगर में दो परिवार भिड़े, आधा दर्जन घायल
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के श्यामनगर में बुधवार रात को दो पक्षों में भिड़न्त हो गई। दोनों तरफ से हुई लाठी-भाठा जंग में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार झगड़े में घायल भारती पत्नी कंचन, 9 माह के मनवीर पुत्र मनोज व 23 वर्षीय करण पुत्र मनोहर निवासी श्यामनगर को बीती रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर पुरानी आबादी पुलिस से एसआई अल्का बिश्रोई घायलों के बयान दर्ज करने अस्पताल में पहुंची, लेकिन घायलों की हालत बयान देने लायक नहीं थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को भारती व दारा सिंह के परिवारों में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर घर में जुआ खिलवाने का आरोप लगा रहे हैं। कल दिन में भी झगड़ा होने की सूचना मिलने पर एएसआई ओम कुमार मौके पर गये थे। दारा ङ्क्षसह ने भी भारती पक्ष के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी थी। आज दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

No comments