Breaking News

सील्ट निकाली, अब होगी डिग्गियों की मरम्मत

- जलदाय विभाग के ढांचा सुधार की कवायद
श्रीगंगानगर। पुराना जलदाय विभाग की डिग्गियों की सफाई करते हुए सील्ट निकाल ली गई है। सील्ट का उठाव होने के साथ ही डिग्गियों की मरम्मत का कार्य गति पकड़ेगा। विभाग के अधिशाषी अभियंता वीके जैन ने बताया कि जलदाय विभाग के ढांचा सुधार के लिए सरकार की ओर से आरयूआईडीपी के जरिए डिग्गियों की मरम्मत और निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इसी कार्य के चलते पिछले दिनों आरयूआईडीपी ने डिग्गियों की सफाई का अभियान चलाया था। पहले तो सील्ट निकालकर पुरानी शुगरमिल के पास डाली जा रही थी। इस दौरान ट्रालियों से सील्ट सड़क पर गिरने से दुर्घटनाओं की शिकायत आने लगी। ऐसे में डिग्गियों की सील्ट जलदाय विभाग परिसर में ही खाली स्थान पर सूखने के लिए डाल दी गई। अब यहां से सील्ट का उठाव चल रहा है। आरयूआईडीपी के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमावत ने बताया कि सील्ट का उठाव होते ही डिग्गियों की मरम्मत के कार्य में तेजी लाई जाएगी। एक डिग्गी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दूसरी डिग्गी की मरम्मत का काम शुरू होगा। यह कार्य तीन से चार महीने में पूरा होने की उम्मीद है।


No comments