Breaking News

नजदीकी किराना स्टोर से भी निकलवा सकेंगे पैसे

- खत्म हो जाएगा एटीएम जाने का झंझट
नई दिल्ली। देश भर में एटीएम की संख्या लगातार घट रही है। कम मुनाफे  के चलते बैंक और निजी कंपनियां एटीएम को बंद कर रहे हैं। हालांकि इनमें होने वाले ट्रांजेक्शन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जल्द एटीएम के बजाए पास की किराना दुकान से भी पैसा निकाल सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे।  दरअसल इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने एक समिति का गठन किया है। लोगों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में गठित समिति ने छोटे शहरों में दुकानदारों के जरिए कैश सप्लाई की सिफारिश की है। इसके तहत लोग किराना दुकानों के जरिए कैश ले सकेंगे।  इस समिति ने कैश इन कैश आउट नेटवर्क का प्रस्ताव दिया है। ये लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए तीन करोड़ पीओएस मशीन के रिटेल प्वाइंट की जरूरत होगी। इसके तहत ग्राहक अपने नजदीकी किराना दुकान से डिजिटल मनी को कैश में बदलवा सकेंगे।


No comments