ठेके से शराब चोरी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। मटीलीराठान पुलिस थाना क्षेत्र में गांव 10 क्यू में स्थित शराब ठेका से भारी मात्रा में शराब चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त किया जा रहा है।
थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि गत दिवस शराब ठेका का ताला तोड़ कर 6 बोतल अंगे्रजी शराब व 14 पेटी देसी शराब चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की, तो चोरों की पहचान नरेन्द्र सिंह उर्फ नत्थू पुत्र छिन्दा सिंह मजहबी सिख व रमन उर्फ शुभम सिंह पुत्र गुरभेज सिंह दोनों निवासी मटीलीराठान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जा रहा है। शराब चोरी करने की वारदात में अन्य युवक भी शामिल हैं। उनकी पहचान कर ली गई है। चोरों से शराब बरामद करने का प्रयास किया जायेगा।

No comments