बुजुर्ग पर हमला, तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी में श्रीराम बारात घर के निकट बीती रात तीन-चार युवकों ने लाठियों से लैस होकर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के पुत्र की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार श्रवण कुमार निवासी वार्ड नम्बर 8 ने रिपोर्ट दी कि बीती रात करीए 11.30 बजे उसके पिता शक्तिमान पुत्र नारायणराम उम्र 75 वर्ष पर साहिल वाल्मीकि पुत्र लीलूराम वाल्मीकि, सूरज बिहारी व दो अन्य युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। झगड़े का शोर-शराबा सुन कर वह मौके पर पहुंचा और अपने पिता को संभाला। पुलिस ने बताया कि शक्तिमान को बीती रात अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। उसकी हालत बयान देने लायक नहीं थी। उसके पुत्र श्रवण की रिपोर्ट पर आज दोपहर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments