Breaking News

पशु हॉस्पीटल के पीछे कुत्ते नोच रहे थे मानव की लाश

रावतसर (एसबीटी)। पशु चिकित्सालय के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को कुत्ते नोच रहे थे। पशु चिकित्सक ने कुतों को वहां से भगा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया है।
थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35-40 वर्ष है। शव सड़ी गली हालत में था। ऐसे में लगता है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। शरीर को जगह-जगह कुत्तों नोचा हुआ हैं। बदन पर नीले व केसरी रंग की चैकदार टी-शर्ट पहनी हुई है। सिर पर काले बाल हैं। लाश के पास ही बैंगनी रंग का कमीज पायजामा पड़ा था। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कल पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया था। हत्या की आशंका नहीं लगती।


No comments