शहीदी गुरु पर्व पर हुई दस्तारबंदी
- गुरुद्वारा गुरु अर्जुन दरबार में कल दिनभर चलेगा धार्मिक समागम
श्रीगंगानगर। पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव के शहीदी गुरपर्व के उपलक्ष्य में पुरानी आबादी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन दरबार में गुरुवार को दस्तारबंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक कमेटी के सैक्टरी गुरुदर्शन सिंह लबाना ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्गों में करवाई गई। जूनियर वर्ग में 11 बच्चे शामिल हुए। जबकि सीनियर वर्ग में 25 युवाओं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में जशनदीप सिंह प्रथम, गुरप्रकाश द्वितीय व जसप्रीतसिंह तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में सीमरनजीतसिंह प्रथम, प्रतापसिंह द्वितीय व कीर्त सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के लिए 27 मई से 5 जून तक चले दस्तारबंदी प्रशिक्षण शिविर में कोच संदीप सिंह के साथ निर्मल सिंह व हर्षदीप सिंह ने प्रशिक्षण दिया। आज के कार्यक्रम में हैडग्रंथी सतनाम व हैड रागी अवतार सिंह भी उपस्थित थे।
शहीदी गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारा गुरु अर्जुन दरबार में कल दिनभर धार्मिक समागम चलेगा। सुबह पाठ भोग के उपरान्त कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। दरबारसाहिब अमृतसर के हजूरीरागी भाई कुलदीप सिंह चोला सहित स्थानीय गुणीज्ञानी सज्जन शबद गायन करेंगे। दोपहर में गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। कार्यक्रम के दौरान दिनभर ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई जाएगी।

No comments