Breaking News

मानव संसाधनों की सूचना नहीं भिजवाने पर मांगा स्पष्टीकरण

श्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यरत मानव संसाधनों की सूचना नहीं भिजवाने पर जिला स्तरीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा मांगी सूचना भिजवाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग के परियोजना निदेशक (एनएचएम) घनश्यामलाल शर्मा ने 3 जून को सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र भेज एनएचएम में कार्यरत कार्मिकों की सूचना का साफ्टवेयर में शत-प्रतिशत इंद्राज करने के लिए निर्देशित किया था। इसकी पालना में बीकानेर, धौलपुर, जयपुर प्रथम, जालौर, कोटा और उदयपुर के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने सूचना नहीं दी।
इस पर परियोजना निदेशक ने शेष रहे जिला अधिकारियों को तुरंत सूचना भिजवाने के लिए निर्देशित करते हुए इस बारे में 7 जून तक स्पष्टीकरण मांगा है।


No comments