Breaking News

राजस्थान में कांग्रेस की हार पर सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी

- राज्य में 50 हजार बूथों से रिपोर्ट मांगी है
जयपुर। उप-मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर सर्वे करके लोकसभा चुनावों में अपनी हार के कारणों का अध्ययन कर रही है। पायलट ने जयपुर में कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में बुधवार को कहा, 'लोकसभा चुनावों में कहां गलती हुई, इसके लिए हमने बूथवार रिपोर्ट मांगी है। लगभग 50 हजार बूथ हैं। कांग्रेस पार्टी को उससे बहुत कम सीटें मिलीं, जितनी हम उम्मीद कर रहे थे। यह चिंता का विषय है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी ली है, लेकिन इस पर ध्यान देने की जरूरत है।Ó पायलट ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए एक रोडमैप तैयार कर रही है।
बता दें कि राज्य की दो सीटों नागौर और मांडवा में उपचुनाव होने हैं। ये दोनों सीटें हनुमान बेनीवाल और नरेंद्र कुमार के लोकसभा में चुने जाने के बाद खाली हुई हैं।
वहीं, बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू में सचिन पायलट पर दिए बयान पर सफाई दी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। कल गहलोत ने लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की हार के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया था।
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस में एक-दूसरे पर आरोप लगाने का खेल चल रहा है। ऐसी रिपोर्ट है कि हार के बाद गहलोत और पालयट के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।


No comments