अध्यक्षी के लिए सिंगला-मेहरड़ा में कड़ा मुकाबला
- दोपहर तक भुगताए गए 140 वोट, सात बजे तक आएगा चुनाव परिणाम
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। सरकारी चिकित्सकों की संस्था अरसिदा (अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ) की श्रीगंगानगर इकाई के चुनाव में अध्यक्षी के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरु हुई। दोपहर तक 140 मतदाताओं ने अपने वोट भुगता दिए। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके अगले एक घंटे में चुनाव परिणाम आने की संभावना है।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीपी असीजा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आरसीएचओ डॉ. अजय सिंगला और राजकीय जिला चिकित्सालय के मेडिकल ज्यूरीस्टि डॉ. गिरधारीलाल मेहरड़ा के बीच मुकाबला है। डॉ. पीयूष राजवंशी ने बताया कि आज सुबह 9 बजे राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर के नजदीक आईएमए हाऊस मेंं मतदान प्रक्रिया शुरु हुई। मतदान में जिले के 220 सरकारी चिकित्सक मतदाता शामिल होंगे। शुरुआत में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। पहले घंटे में सिर्फ 45 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संभावना है कि घंटे भर में परिणाम आ जाए। इकाई सचिव पद पर डॉ. रामकेश फौजदार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष चुनाव परिणाम के साथ ही उनकी निर्वाचन घोषणा की जाएगी।
ड्यूटी के बाद पहुंचे मतदान करने
डॉ. राजवंशी ने बताया कि अधिकांश चिकित्सक सुबह 9 से 11 बजे तक अपनी ड्यूटी भुगताने के बाद मतदान करने पहुंचे। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से भी चिकित्सकों ने दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर मतदान में हिस्सा लिया। जिन जगहों पर दो या तीन चिकित्सक हैं, वे भी दोपहर बाद मतदान करने पहुंचेंगे।

No comments