Breaking News

ससुराल से लौट कर मौत को गले लगाया

अबोहर (एसबीटी)। ससुराल से लौट कर एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। सदर पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव धरांगवाला निवासी 28 वर्षीय बलवंत पुत्र बीरबलराम कल सोमवार को अपने ससुराल दूतारांवाली से पत्नी को लेने गया था, लेकिन वह शाम को अकेला ही वापिस अपने घर आया। आशंका है कि बीती रात बलवंत ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी मां गुड्डी देवी आज सुबह कमरे में पुत्र को चाय देने गई, तो शव फंदे से झूल रहा था। घर में कोहराम मच गया। मां के रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि पत्नी के साथ नहीं आने पर बलवंत व्यथित हो गया और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।


No comments